Panchganga Ghat In Varanasi in Hindi-धार्मिक स्नान के लिए विशेष स्थान पंचगंगा घाट

Panchganga Ghat, Varanasi-पंचगंगा घाट, वाराणसी

पंचगंगा घाट वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। यहाँ पर विशेष अवसरों और पर्वो के दौरान धार्मिक स्नान का विशेष महत्व है।

कहाँ स्थित है पंचगंगा घाट-Panchganga Ghat, Location

पंचगंगा घाट सोनार पुरा रोड, बंगाली टोला, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।

पंचगंगा घाट इतिहास-Panchganga Ghat, History

पंचगंगा घाट वाराणसी के प्राचीन घाटों में से एक है। वाराणसी के इस घाट को पंचगंगा नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि इस स्थान पर पांच नदियों का संगम होता है। यहाँ गंगा, यमुना, सरस्वती, धूपपापा  और किराना का संगम होता है। इस कारण से यह घाट वाराणसी में इतना प्रसिद्ध है। इन सभी नदियों में से सिर्फ गंगा की जलधारा दिखाई देती है बाकी सभी नदियाँ विलुप्त रूप से बहती है।

इस सभी के अलावा इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। यहाँ पर संत रामानंद जी ने कबीर दास जी को शिक्षा दी थी। इस स्थान पर तुलसी दास जी ने विनय पत्रिका की रचना भी की थी। 

पंचगंगा घाट के निकट मुख्य आकर्षण-Attraction Points near by Panchganga Ghat

पंचगंगा घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान पंचगंगा घाट  के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • नेपाली मंदिर 
  • सिंधिया घाट    
  • बेनी माधव मंदिर
  • आलमगीर मस्जिद
  • बनारस टॉय म्यूजियम   

पंचगंगा घाट घूमने का उत्तम समय-Best Time to Visit Panchganga Ghat

पंचगंगा घाट घूमने के लिए कभी भी आ सकते है। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घूमने का आनंद ही अलग होता है। इन सभी के अतिरिक्त हिन्दू पर्वो आदि अवसरों पर पवित्र स्नान के लिए भी यहाँ आ सकते है।

कैसे पहुंचे पंचगंगा घाट-How to reach Panchganga Ghat

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से पंचगंगा घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से पंचगंगा घाट की दूरी 4 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.