Munshi Ghat In Varanasi in Hindi-नौका विहार के लिए वाराणसी में सबसे उत्तम घाट

Munshi Ghat, Varanasi-मुंशी घाट, वाराणसी

मुंशी घाट वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। यह घाट नौका विहार और घूमने के लिए उत्तम घाटों में से एक है।  

कहाँ स्थित है मुंशी घाट-Munshi Ghat Location

मुंशी घाट, बंगाली टोला, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।

मुंशी घाट का इतिहास-Munshi Ghat History

मुंशी घाट वाराणसी के प्राचीन घाटों में से एक है। मुंशी घाट का निर्माण 1812 में श्री धर नारायण मुंशी ने करवाया था। श्री धर नारायण मुंशी नागपुर राज्य के वित्त मंत्री थे। श्री धर नारायण मुंशी के नाम पर ही इस घाट का नाम मुंशी घाट पड़ा था। 

पुनः वर्ष 1915 में राजा कामेश्वर सिंह गौतम बहादुर ने इस घाट को ख़रीदा और इसका विस्तार करवाया था। साथ ही साथ इस पक्का भी करवाया था।

मुंशी घाट के निकट मुख्य आकर्षण-Attraction Points near by Munshi Ghat )

मुंशी घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान मुंशी घाट के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • राम जानकी   मंदिर 
  • नारायण स्वामी  मंदिर     
  • शिव  मंदिर
  • मुंशी घाट महल 

मुंशी घाट घूमने का उत्तम समय-Best Time to Visit Munshi Ghat

मुंशी घाट घूमने के लिए वर्ष भर में कभी भी आ सकते है। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घूमने का उत्तम समय होता है। 

कैसे पहुंचे मुंशी घाट-How to reach Munshi Ghat

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से मुंशी घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से मुंशी घाट  की दूरी 4 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.