Baati Chokha Restaurant in Varanasi in Hindi- अगर आप हैं बाटी चोखा खाने के शौक़ीन तो वाराणसी के इस रेस्टोरेंट में अवश्य जाए

Baati Chokha restaurant, Varanasi- बाटी चोखा रेस्टोरेंट, वाराणसी

वाराणसी शहर अपने व्यंजनों और चाट के लिए जाना जाता है। वाराणसी की चाट, मलइयो, लस्सी , बाटी चोखा , पान आदि विश्व प्रसिद्ध है। बाटी चोखा वाराणसी के प्रसिद्ध स्थानीय  व्यंजनों में से एक है। वाराणसी में कई प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है जो वाराणसी के स्थानीय प्रसिद्ध स्वाद को परोसते है , इन्ही में से एक वाराणसी का प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है  “बाटी चोखा “।

बाटी चोखा रेस्टोरेंट का विवरण-Baati Chokha restaurant Details

बाटी चोखा रेस्टोरेंट वाराणसी शहर के मध्य स्थित एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है। यहाँ की खूबसूरती और खुशनुमा माहोल यहाँ आने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बाटी चोखा रेस्टोरेंट एक खूबसूरत अनुभव प्रदान करने वाला रेस्टोरेंट है। वाराणसी का बाटी चोखा रेस्टोरेंट अपने बाटी चोखा के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

बाटी चोखा रेस्टोरेंट के आकर्षण बिंदु-Main Attaraction Baati Chokha restaurant

बाटी चोखा रेस्टोरेंट में जैसे ही प्रवेश करते है ऐसा प्रतीत होता है कि यहाँ का माहौल गांव के जैसा माहौल है। हर तरफ एक अलग वातावरण होता है।

रेस्टोरेंट कि दीवारें मिटटी से बानी हुई है जो कि रेस्टोरेंट को बेहद खूबसूरत और पारंपरिक रूप देती है।

रेस्टोरेंट में खाना पत्तल और कसोरे में परोसा जाता है और खाने को जमीन पर बैठ कर खाया जाता है।  इससे भी खाने का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है।

यहाँ सभी चीज़े हाथो से बनाई जाती है। जैसे कि सिलबट्टे से चटनी पीसना , चाकी से आटा पीसना , सभी  मसाले हाथो से पीसना आदि।

यहाँ खाना गोबर के कंडो पर तैयार किया जाता है।  जिससे कि खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

कहाँ स्थित है बाटी चोखा रेस्टोरेंट-Baati Chokha restaurant Location

राजा बाजार रोड, अंधरापुल, तेलियाबाग, वाराणसी उत्तरप्रदेश।

बाटी चोखा रेस्टोरेंट खुलने का समय-Baati Chokha restaurant Timing

सुबह 10: 00 बजे से रात 11: 00 बजे तक साप्ताह के सातो दिन खुला रहता है।

बाटी चोखा रेस्टोरेंट मेनू-Baati Chokha Restaurent Menu

  • पकोड़ा
  • फरा
  • पापड़ चुरी
  • सादा बाटी
  • सत्तू बाटी
  • पनीर बाटी
  • घी रोटी
  • चावल
  • चोखा
  • दाल हांड़ी
  • भिंडी सब्जी
  • लौकी सब्जी
  • निमोना सब्जी
  • नेनुआ सब्जी
  • पनीर सब्जी
  • चूरमा
  • खीर
  • बखीर
  • मूंग हलवा

बाटी चोखा रेस्टोरेंट ऑनलाइन आर्डर कैसे करें-Baati Chokha Restaurent Online Order

बाटी चोखा रेस्टोरेंट कि ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन आर्डर किया जा सकता है। ऑफिसियल वेबसाइट – www.baatichokha.com

इसके अतिरिक्त बाटी चोखा रेस्टोरेंट में फ़ोन करके भी ऑनलाइन आर्डर किया जा सकता है। फ़ोन नंबर – 05422201010

कैसे पहुंचे बाटी चोखा रेस्टोरेंट-How to reach Baati Chokha Restaurent

चौधरी चरण सिंह बस स्टैंड पर उतर कर आसानी से बाटी चोखा रेस्टोरेंट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस स्टैंड से बाटी चोखा रेस्टोरेंट कि दूरी 1 किलोमीटर है। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से भी इसकी दुरी एक किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.