Sankat Mochan Sangeet Samaroh-संकट मोचन संगीत समारोह

Sankat Mochan Sangeet Samaroh, Varanasi

संकट मोचन संगीत समारोह वाराणसी में आयोजित होने वाला एक वार्षिक संगीत समारोह है। इस संगीत समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत और शास्त्रिय नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है।

 संकट मोचन संगीत समारोह मुख्य खासियत यह है की यहाँ दर्शको से किसी प्रकार का कोई टिकट नहीं लिया जाता है। इसके साथ ही यहाँ प्रदर्शन करने आये हुए कलाकारों से भी कोई पैसे नहीं लिए जाते है। यही कारण है की यह समारोह देश विदेश में इतना प्रचलित है।

Sankat Mochan Sangeet Samaroh location कहाँ आयोजित किया जाता है संकट मोचन संगीत समारोह-

संकट मोचन संगीत समारोह प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाता है।

Sankat Mochan Sangeet Samaroh Kb Hota Hai-कब आयोजित किया जाता है संकट मोचन संगीत समारोह

संकट मोचन संगीत समारोह हनुमान मंदिर के पीठासीन देवता हनुमान जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसी कारण संकट मोचन संगीत समारोह प्रतिवर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

Sankat Mochan Sangeet Samaroh History-संकट मोचन संगीत समारोह इतिहास

संकट मोचन संगीत समारोह की शुरुआत संकट मोचन मंदिर में सर्वभौम रामायण सम्मलेन के रूप में वर्ष 1923 में हुई थी। उस समय तीन दिन रामायण सम्मलेन होता था उसके बाद चौथे दिन संगीत समारोह का आयोजन किया जाता था। उस समय संकट मोचन संगीत समारोह का आयोजन मंदिर के बाहर आयोजित किया जाता था। इसी प्रकार से संकट मोचन संगीत समारोह का आयोजन लगभग 25 वर्षो तक हुआ था।

वर्ष 1948 से संगीत सम्मलेन का आयोजन संकट मोचन मंदिर के अंदर किया जाने लगा था।

वर्ष 1962 में संकट मोचन संगीत समारोह में तीन बड़े बदलाव किये गए। पहला संगीत समारोह में कलाकारों को प्रदर्शन करने के लिए मंच की व्यवस्था की गई। दूसरा संगीत समारोह के आयोजन दो दिन के लिए कर दिया गया। तीसरा मुख्य बदलाव यह हुआ की इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी से बाहर के कलाकारों को भी बुलाया गया।

अब तक संकट मोचन संगीत समारोह के 99 संस्करण संपन्न हो चुके है।  

Sankat Mochan Sangeet Samaroh details-संकट मोचन संगीत समारोह

संकट मोचन संगीत समारोह भारतीय शास्त्रीय संगीत का इतिहास है। भारत में आधुनिक संगीत और नृत्य शैली आने के बाद भारतीय संगीत कही खो गया था।

भारतीय शास्त्रीय संगीत को संकट मोचन संगीत समारोह के द्वारा एक नई दिशा मिली है।

संकट मोचन संगीत समारोह में प्रतिवर्ष हज़ारो कलाकार अपना हुनर दिखाने के लिए आते है।इस समारोह में भारतीय शस्त्रीय संगीत की कई सारी विधाओं का प्रदर्शन किया जाता है। इस समारोह में तबला वादक, हारमोनियम वादक, ढोलक वादक, आदि जैसे कला कलाकार भी भाग लेते है।

वर्तमान में इस समारोह में युवा प्रतिभागियों ने भी अभिनय करना शुरू कर दिया है। यह समारोह शाम के समय शुरू होकर सुबह भोर तक चलता है। यहाँ कलाकारों की कला का प्रदर्शन देखने के लिए दूर दूर से दर्शको का ताँता लगा रहता है। दर्शक बिना किसी टिकट के मंदिर के परागण में आकर आसानी से संकट मोचन संगीत समारोह का आनंद उठाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »