Mukkha Fall in Sonbhadra- मुक्खा जल प्रपात की जानकारी

Mukkha Waterfall- मुक्खा जल प्रपात

मुक्खा जल प्रपात भारत के सबसे पुराने जल प्रपात में से एक है. यह जल प्रपात उत्तरप्रदेश में स्थित है। मुक्खा जल प्रपात से ऊंचाई से गिरता हुआ पानी इस जल प्रपात को एक खूबसूरत रूप देता है। यहाँ की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मुक्खा जल प्रपात कहाँ स्थित है (Mukkha waterfall location)

 मुक्खा जल प्रपात रॉबर्ट्सगंज के पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर दूर सोनभद्र जिले, उत्तरप्रदेश में बेलन नदी पर स्थित है ।

मुक्खा जल प्रपात का विवरण (Mukkha waterfall details)

मुक्खा जलप्रपात सोनभद्र के खूबसूरत जल प्रपात में से एक है। चारो तरफ हरियाली से घिरा हुआ जल प्रपात देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसकी इसी खूबसूरती को देखने के लिए दूर दराज़ से सैलानी आते है।

मुक्खा जल प्रपात में ऊंचाई से गिरता हुआ पानी आकर्षण का मुख्य केंद्र है। मुक्खा जलप्रपात के निकट देवी मंदिर और करिया ताल स्थित है जो की सोनभद्र के दर्शनीय स्थानों में से एक है। इसके अलावा मुक्खा जल प्रपात के निकट गुफा में लखनिया केव पेंटिंग्स भी है। यह पेंटिंग्स पाषाण युग के दौरान बनाई गई है। इन पेंटिंग्स को देखने के लिए भी दूर दराज़ से पर्यटक आते है। 

मुक्खा जल प्रपात घूमने का उत्तम समय-Best time to visit Mukkha waterfall

मुक्खा जल प्रपात घूमने का उत्तम समय वर्षा ऋतु या उसके बाद का समय है। इस समय  जल प्रपात में जल स्तर बढ़ जाता है।  जिससे की मुक्खा जल प्रपात की खूबसूरती अधिक बढ़ जाती है।

कैसे पहुंचे मुक्खा जल प्रपात-How to reach Mukkha waterfall

फ्लाइट द्वारा – फ्लाइट द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट उतर कर आसानी से मुक्खा जल प्रपात पंहुचा जा सकता है। वाराणसी एयरपोर्ट से मुक्खा जल प्रपात की दूरी 124 किलोमीटर है।

ट्रैन द्वारा – ट्रैन द्वारा सोनभद्र रेलवे स्टेशन उतर कर आसानी से मुक्खा जल प्रपात पंहुचा जा सकता है। सोनभद्र रेलवे स्टेशन से मुक्खा जल प्रपात की दूरी 48 किलोमीटर है। 

One thought on “Mukkha Fall in Sonbhadra- मुक्खा जल प्रपात की जानकारी

  1. That is a really good tip particularly to those fresh to the blogosphere. Simple but very accurate info… Appreciate your sharing this one. A must read post!

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »