खरंजा जल प्रपात ( Kharanja Waterfall )

खरंजा जल प्रपात मिर्ज़ापुर के निकट स्थित जल प्रपातो में से एक है। यह जलप्रपात जंगलो के बीच स्थित है।  जिस कारण से खरंजा जल प्रपात खूबसूरती अधिक बढ़ जाती है।  देश विदेश से अनेक सैलानी यहाँ घूमने के लिए आते है। खरंजा  जल प्रपात में ऊंचाई से गिरता हुआ पानी ही आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

खरंजा जल प्रपात कहाँ स्थित है ( Kharanja Waterfall Location )

खरंजा जल प्रपात उत्तरप्रदेश के मिर्ज़ापुर में बरकछाकलां स्थान पर स्थित है।

खरंजा जल प्रपात ( Kharanja Waterfall Details )

खरंजा जल प्रपात एक बेहद खूबसूरत जल प्रपात है तथा साथ ही साथ यह चारो तरफ हरियाली से घिरा हुआ है।  जिससे की इसकी खूबसूरती दुगनी हो जाती है। खरंजा जल प्रपात में ऊंचाई से गिरता हुआ पानी भी पर्यटकों का मन मोह लेता है। यहाँ चारो तरफ जंगल होने के कारण पानी से उत्पन्न होने वाला संगीत आसानी से सुना जा सकता है।

यहाँ बरसात के मौसम में हज़ारो पर्यटक घूमने के लिए आते है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण उत्तरप्रदेश सरकार इस स्थान को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया  है।

खरंजा जल प्रपात घूमने जाने का उत्तम समय (Best time to visit Kharanja Waterfall )

खरंजा  जल प्रपात घूमने का सही समय है बरसात के समय या बरसात के बाद वाला समय है क्योंकि इस समय जल प्रपात में जल स्तर बढ़ जाता है।  जल स्तर के बढ़ने से जलप्रपात की खूबसूरती  दुगनी हो जाती है।

कैसे पहुंचे खरंजा जल प्रपात ( How to reach Kharanja Waterfall )

फ्लाइट द्वारा – फ्लाइट द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट से  खरंजा  पहुंच सकते है।  वाराणसी एयरपोर्ट से खरंजा  जल प्रपात  की दूरी 77 किलोमीटर है।

ट्रैन द्वारा – ट्रैन द्वारा मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन से खरंजा  जल प्रपात पहुंच सकते है।  मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन से खरंजा  जल प्रपात की दूरी 10 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »