Chowk in Varanasi- चौक व अर्बन हाट मार्किट

Chowk Market Varanasi

Urban Haat Varanasi

वाराणसी की गलियों में खरीददारी करना अपने आप में एक बेहद खास अनुभव है | जिसे हर व्यक्ति कभी न कभी जरूर अनुभव करना चाहेगा | वाराणसी में ऐसे अनेक बाजार है जहां खरीददारी करना बेहद ख़ास है |

उनमे से ही वाराणसी का एक मुख्य बाजार है चौक व अर्बन हाट मार्किट | यह मार्किट अपने आप में बहुत ख़ास है |

साधारण शब्दों में कहा जा सकता है की अर्बन हाट बाजार वाराणसी की संस्कृति का दर्पण है |

इस बाजार में हस्तशिल्प और हस्तकरघा से सम्बंधित अनेक वस्तुएं मिल जाएगी |

अर्बन हाट बाजार में हाथ की कढ़ाई वाले कपडे, हाथ से बने लकड़ी के सामान आदि अनेक वस्तुएं  सस्ती दरों पर मिल जाएगी |

चौक व अर्बन हाट में मिलने वाली वस्तुएं खरीददारों को अपनी ओर आकर्षित करती है |

देशी विदेशी पर्यटक यहाँ खरीददारी के लिए अवश्य आते है |

ऐसा कहा जाता है की जिसने चौक व अर्बन हाट मार्किट नहीं देखा उसने वाराणसी नहीं देखा |

कहाँ स्थित है चौक व अर्बन हाट मार्किट -Chowk & Urban haat Market location

चौक व अर्बन हाट मार्किट उत्तरप्रदेश के वाराणसी में चौका घाट के निकट स्थित है |

चौक व अर्बन हाट मार्किट मुख्य आकर्षण-Chowk & Urban haat Market main attraction

चौक व अर्बन हाट मार्किट पूरी तरह से हस्तकरघा और हस्तशिल्प की वस्तुओं से भरा हुआ है | यहाँ हाथो से कपड़े बने और लकड़ का सामान मुख्य रूप से मिलता है | साथ साथ यहाँ हाथ से बने मिटटी के बर्तन और खिलोने भी मिलते है |

इन के अलावा यहाँ हाथो से निर्मित घर के साज सज्जा का सामान भी मिलता है |

वाराणसी हस्तकरघा निर्मित सिल्क और रेशम के लिया जाना जाता है | अर्बन हाट में आज भी हाथ से निर्मित रेशम और सिल्क की साड़ी मिल जाएगी | यहाँ निर्मित साड़ी विश्व प्रसिद्ध है | जिन्हे खरीदने देश विदेश से लोग आते है |

चौक व अर्बन हाट मार्किट खुलने का समय -Chowk & Urban haat Market opening time

यह मार्किट सुबह 10 बजे से देर रात तक खुला रहता है | यहाँ सप्ताह के सातो दिन खरीदारी के लिए आ सकते है |

कैसे पहुंचे चौक व अर्बन हाट मार्किट -How to reach Chowk & Urban haat Market

वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से अर्बन मार्किट करीब 2 किलोमीटर दूर है | वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से ऑटो या कैब लेकर आसानी से चौक व अर्बन मार्किट पहुंच सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »