Bharat Sevashram Sangha in Varanasi: भारत सेवाश्रम संघ

Bharat Sevashram Varanasi

भारत सेवाश्रम संघ वाराणसी में स्थित एक धर्मशाला है जो दूर से आये हुए श्रधालु और तीर्थ यात्रियों को कम दरों मे कमरे प्रदान करता है।

इस संघ ने कई तीर्थ स्थलों पर बड़ी बड़ी धर्मशालाएँ खोल रखी है जहाँ प्रवासी भक्त जन विश्राम कर सकते है। इस संघ की स्थापना 1917 में संत आचार्य स्वामी प्रणवानंदजी महाराज ने की थी।

भारत सेवाश्रम संघ की एक शाखा वाराणसी मे है, जो इस परम धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को अपनी सेवाएँ दे रही है। इस धर्मशाला मे आपके लिए दो, तीन और चार बेड वाले कमरे ए० सी० और बिना ए० सी० के उपलब्ध है। यहाँ पर आपके लिए भोजन और वाहनो के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यहाँ आपके पीने के लिए आर० ओ० का पानी और गर्म पानी से नहाने के लिए गीजर की भी सुविधा उपलब्ध है। कमरो के साथ आपको जुड़े ही डब्लू सी वॉशरूम भी मिल जाते है।

सेवाश्रम का परिसर काफी साफ और सुथरा रहता है। यात्रियों को ध्यान लगाने और पूजा पाठ करने के लिए परिसर के अंदर ही मंदिर का भी निर्माण कराया गया है। लेकिन यहाँ पर आपको ऑनलाइन कमरे बुक करने की सुविधा नही मिलती है। इसलिए आपको कमरे की जानकारी शाखा पर जा कर प्राप्त हो सकती है।

Bharat sevashram sangha varanasi address:

यह धर्मशाला सिगरा चौराहा रोड, नगर निगम रोड के पास, छित्तूपुरा, सिगरा, वाराणसी में स्थित हैं।

भारत सेवाश्रम संघ की वाराणसी धर्मशाला शाखा काशी के मुख्य क्षेत्र मे स्थित है। यह धर्मशाला ज्योतिर्लिंग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से मात्र 3 किमी० की दूरी पर स्थित है। 

भारत सेवाश्रम संघ धर्मशाला की वाराणसी रेलवे स्टेशन से दूरी मात्र 3.3 किमी है। आप यहाँ अपनी निजी गाड़ी से जा सकते है। आपको स्टेशन से ऑटो / ई रिक्सा भी मिल जायेंगे जो आपको धर्मशाला के गेट तक पहुँचा देंगे।

Bharat sevashram sangha varanasi room price

यहाँ पर आपको मात्र 500₹ मे डबल बेड रूम मिल जाता हैं। पर अगर आप ए० सी० रूम मे रहना चाहते है तो आपको उसके लिए 1200₹ देने होंगे।

Bharat sevashram sangha varanasi room booking

आप और अधिक जानकारी के लिए सेवाश्रम की वेब साइट https://bharatsevashramsanghavaranasi.in/ पर विजिट कर सकते है। या [email protected] पर अपने सवाल संघ कार्यालय को मेल कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »