जानकी घाट वाराणसी के प्राचीन घाटों में से एक है। यह घाट वाराणसी के सबसे लम्बे घाटों में से एक है। जानकी घाट अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है ।
कहाँ स्थित है जानकी घाट-Janki Ghat Location
जानकी घाट, पंडित मदन मोहन मालवीय रोड़, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।
जानकी घाट इतिहास-Janki Ghat History
जानकी घाट प्राचीन काल में कच्छ भूमि या नागंबर घाट के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1870 में सर्वप्रथम सुरसंड की रानी कुंवर ने इस घाट का निर्माण करवाया था। सुरसंड की रानी कुंवर माता सीता की बहुत बड़ी भक्त थी। इसलिए महारानी कुंवर ने इस घाट को माता सीता को समर्पित किया था। इस कारण से यह घाट माता जानकी घाट के नाम से जाना जाता है।
जानकी घाट के निकट मुख्य आकर्षण-Attraction Points nearby Janki Ghat
जानकी घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान जानकी घाट के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
भदैनी घाट
विष्णु मंदिर
शिव मंदिर
जानकी घाट घूमने का उत्तम समय-Best Time to Visit Janki Ghat
जानकी घाट घूमने के लिए वर्ष भर में कभी भी आ सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ घूमने के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय उत्तम है। साथ ही साथ नौका विहार के लिए भी यह घाट अच्छा विकल्प है।
कैसे पहुंचे जानकी घाट-How to reach Janki Ghat
बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से जानकी घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से जानकी घाट की दूरी 5 किलोमीटर है।