Chet Singh Ghat in Varanasi- राजा चेत सिंह के नाम पर पड़ा घाट का नाम

Chet Singh Ghat, Varanasi- चेत सिंह घाट, वाराणसी

चेत सिंह घाट, वाराणसी के प्रसिद्ध व् प्राचीन घाटों में से एक है। इस घाट का उपयोग सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और स्नान के लिए किया जाता है।

कहाँ स्थित है चेत सिंह घाट-Chet Singh Ghat Location

चेत सिंह घाट, चेत सिंह महल के सामने, शिवाला, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

चेत सिंह घाट इतिहास-Chet Singh Ghat History

चेत सिंह घाट वाराणसी के सभी घाटों में से सर्वाधिक ऐतिहासिक महत्व रखता है। चेत सिंह घाट के सामने राजा चेत सिंह का किला बना हुआ है। इस किले के नाम पर ही घाट का नाम चेत सिंह घाट रखा गया था। 1781 ईस्वी में ब्रिटिश सैनिक व् राजा चेत सिंह के बीच भीषण युद्ध हुआ था। इस युद्ध में राजा चेत सिंह हार गए थे और ब्रिटिश सरकार ने चेत सिंह किले व् घाट को अपने अधिग्रहण में ले लिया था। 

चेत सिंह घाट के निकट मुख्य आकर्षण-Attraction Points nearby Chet Singh Ghat

चेत सिंह घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान चेत सिंह घाट  के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • चेत सिंह किला
  • निर्वाणी घाट  
  • निरंजनी घाट
  •  शिवाला घाट  

चेत सिंह घाट घूमने का उत्तम समय-Best Time to Visit Chet Singh Ghat

चेत सिंह घाट घूमने के लिए कभी भी जा सकते है। इसके अतिरिक्त बुढ़वा मंगल और देव दीपावली अवसर पर भी यहाँ जा सकते है। इन अवसर पर यहाँ अलग ही रौनक होती है।

कैसे पहुंचे चेत सिंह घाट-How to reach Chet Singh Ghat

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से चेत सिंह घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से चेत सिंह घाट की दूरी 5.9 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Translate »